हल्द्वानी, फरवरी 7 -- फोटो समाचार- हल्द्वानी। एसटीएच में अस्थि रोग विभाग में दीपा भट्ट (45) का फ्रोजन शोल्डर (कंधा जाम) का सफल उपचार किया गया। मोटाहल्दू निवासी इस महिला को पिछले एक वर्ष से बाएं कंधे में असहनीय दर्द, जकड़न और हाथ ऊपर न उठ पाने की समस्या थी। दीपा ने बीते दिनों एसटीएच की ओपीडी में जांच करायी। ओपीडी में जांच के बाद डॉ. गौरव जिंदल (सहायक प्रोफेसर) ने अस्थि रोग विभाग में प्रो. डॉ. गणेश सिंह के मार्गदर्शन में ऑर्थोस्कोपी (दूरबीन विधि) से कैप्सुलर रिलीज सर्जरी सफलतापूर्वक की। डॉ. गणेश सिंह ने बताया कि दीपा की हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में ऐसी सर्जरी पर 1.5-2 लाख रुपये खर्च आते हैं, जबकि यहां न्यूनतम खर्च में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल व एमएस डॉ. अरुण जोशी ने पूरी टीम को बधाई दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.