देवघर, दिसम्बर 5 -- देवघर, प्रतिनिधि। बेदानंद सिंह अखाड़ा देवघर के होनहार पहलवान मनीष झा का चयन 69 वीं अंडर-17 बालक/बालिका फ्री स्टाइल राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता (एसजीएफआई) के लिए हुआ है। 8 से 12 दिसंबर 2025 तक उत्तर प्रदेश के बलिया में अंडर-17 बालक/बालिका फ्री स्टाइल राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता (एसजीएफआई) आयोजित की जाएगी। इस बात की जानकारी देते हुए देवघर जिला कुश्ती संघ के सचिव संजीव कुमार झा ने कहा कि मनीष झा 110 किलोग्राम भार वर्ग में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। कहा कि वर्तमान में पहलवान मनीष झा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। जहाँ वे प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी कर रहे हैं। चयनित पहलवान झारखंड टीम के साथ बलिया रवाना होंगे। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.