देवघर, दिसम्बर 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स एसजीएफआई प्रतियोगिता अंडर-17 आयु वर्ग में खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र कुमैठा देवघर का प्रशिक्षु विष्णु मुर्मू का चयन भाला फेंक में हुआ है। एसजीएफआई प्रतियोगिता अंडर-17 लखनऊ (उत्तर प्रदेश)में 13 से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित है। जिसमें भाग लेने के लिए गुरुवार को प्रशिक्षु खिलाड़ी विष्णु मुर्मू लखनऊ के लिए रवाना हुआ। बता दें कि प्रशिक्षु खिलाड़ी विष्णु मुर्मू ने राज्य स्तरीय एसजीएफआई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बालक -17 वर्ष में भाला फेंक में रजत पदक जीता था। गुरुवार को खिलाड़ी विष्णु मुर्मू झारखंड टीम के साथ धनबाद स्टेशन से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुआ। प्रशिक्षु खिलाड़ी विष्णु मुर्मू को जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ.सु...