रांची, सितम्बर 11 -- रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में गुरुवार को निदेशक शशि रंजन की अध्यक्षता में झारखंड ओलंपिक संघ एवं 26 खेल संघों के पदधारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी खेलो झारखंड तथा 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के पांच खेलों की मेजबानी पर चर्चा हुई। शशि रंजन ने राजधानी में प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सुझा मांगे, कई निर्देश भी दिए। बैठक में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे तथा राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...