रांची, जून 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से राष्ट्रीय स्कूली खेल के तहत पांच खेलों की मेजबानी झारखंड को दी गई है। अंडर 17 तीरंदाजी (बालक-बालिका) और अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता नवंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी। इसी तरह दिसंबर में अंडर 14 शतरंज, जनवरी में अंडर 17 हॉकी और जनवरी में ही साइक्लिंग (ट्रैक एंड रोड) के तीनों वर्गों अंडर, 14, 17 व अंडर 19 की मेजबानी रांची करेगी। झारखंड शिक्षा विभाग इन प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। विभाग के एक पदाधिकारी के अनुसार, झारखंड ने 10 खेलों के आयोजन के लिए प्रस्ताव दिया था, जिसमें पांच की मेजबानी दी गई है। इसकी जानकारी एसजीएफआई की बेवसाइट में दी गई है। विभाग को इस संबंध में अभी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.