देहरादून, दिसम्बर 1 -- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नव गठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को हुआ। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास ने कहा कि छात्र किसी भी संस्था की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और छात्र परिषद नेतृत्व, अनुशासन एवं सेवा का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है। उन्होंने नए पदाधिकारियों से विश्वविद्यालय और समाज की उन्नति हेतु निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. प्रथपन के पिल्लई ने कहा कि छात्र परिषद विश्वविद्यालय की प्रगति की आधारशिला है। उन्होंने नए पदाधिकारियों को सर्वसुलभ, नैतिक और अनुशासित वातावरण बनाने तथा उपयोगी गतिविधियों के संचालन के लिए प्रेरित किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) मालविका सती कांडपाल ने परिषद को विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और सौहार्द बनाए रखते हुए सकारात्मक माह...