देहरादून, फरवरी 18 -- मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है। बुधवार को अस्पताल के बायोकैमिस्ट्री विभाग में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला और उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया गया। चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इस उपलब्धि पर चिकित्सकों और पूरी टीम को बधाई दी। लैब का उद्घाटन एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन, प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी, डॉ. वीरेन्द्र वर्मा, बायोकैमिस्ट्री के विभागाध्यक्ष डॉ. तारिक मसूद, प्रो. डॉ. राणा उसमानी और...