देहरादून, जनवरी 28 -- देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग की ओर से मोथरोवाला में आयोजित शिविर में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जनजागरूकता अभियान चलाया। कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास, कुलपति प्रो. के. प्रतापन एवं कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने स्वयंसेवकों के सेवा भाव और अनुशासन की सराहना की। शिविर के सफल संचालन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. नवीन गौरव, डॉ. कमला जखमोला एवं ग्राम प्रधान सोबत चंद रमोला की अहम भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...