बोकारो, मार्च 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को जमात-उल-विदा (अंतिम जुम्मा) पर विधि-व्यवस्था को लेकर उपायुक्त विजया जाधव ने समाहरणालय समीप स्थित कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) का जायजा लिया। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, ट्रैफिक डीएसपी विद्या सागर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह उपस्थित थे। डीसी ने जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों का मास्टर मॉनिटर पर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी से जिले के विभिन्न स्थानों से प्राप्त सूचना की जानकारी ली। सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अता की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.