बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- एसकेडी पब्लिक स्कूल सलेमपुर में गत दिनों विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें विद्यालय के करीब 200 छात्रों ने भाग लिया। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंधक विजय कुमार एडवोकेट द्वारा दीप प्रज्वलन तथा स्वागत भाषण किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी। समारोह में नरेश शर्मा ,कुलदीप शर्मा ,कामिल सैफी ,गौरव चौधरी, गजेंद्र कुमार, कपिल चौधरी ,नवीन पंडित ,हरेंद्र सिंह प्रधान ,रजनी चौधरी, शिल्पा शर्मा ,अजय प्रताप सिंह, हिमांशु कुमार ,दुष्यंत ठाकुर, अवनीश कुमार, शिखा चौधरी, नीतू सिंह, रश्मि शर्मा, कनिका आदि उप...