मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर इलाके में सक्रिय स्मैकिया गिरोह के शातिरों ने एसएकेएमसीएच परिसर और आसपास के इलाके से 110 बाइकों की चोरी कर नेपाल में बेच दी। सीतामढ़ी में नेपाल बॉर्डर इलाके पर सक्रिय रौशन नामक माफिया चोरी की बाइक पांच से सात हजार में खरीद नेपाल में खपाता है। नेपाल से शराब और तस्करी के अन्य सामान की खेप भारत में लाने वाला तस्करों का सिंडिकेट चोरी की इन बाइकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एसकेएसमीएच परिसर में बीते 19 मार्च को एक बाइक चोरी करते हुए सीतामढ़ी के सुरसंड का राजू तिवारी पकड़ा गया था। भीड़ ने पकड़ने के साथ उसको लप्पड़ थप्पड़ लगाई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह और उसके साथी बीते तीन साल से एसकेएमसीएच परिसर व आसपास से बाइक चोरी कर रहे हैं। गिरोह में सीतामढ़ी के अलावा अहियापुर के कई स्मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.