बदायूं, फरवरी 21 -- बिल्सी। सीएचसी बिल्सी की टीम द्वारा सुंदरनगर स्थित एसकेएलएम स्कूल में खसरा उन्मूलन अभियान के तहत विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एएनएम शशि द्वारा कक्षा एक से पांच तक के 147 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि खसरा एक संक्रामक वायरल बीमारी है, जिसके लक्षणों में तेज बुखार, खांसी और शरीर पर लाल चकत्ते शामिल हैं। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी शर्मा, अजय कुमार, वीरवती, अनीता देवी, ललिता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.