मुजफ्फरपुर, नवम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच के मेडिसिन ओपीडी में गुरुवार को साधु के वेश में एक ठग ने आधा दर्जन मरीजों के परिजनों से रुपये ठग लिए। कुछ लोगों ने उस ठग को पकड़ लिया। लोगों की भीड़ इक्ठ्ठी हो गयी। लोगों ने जैसे ही पुलिस को सूचना देना चाहा कि मौका पाते ही वह ठग भाग निकला। मीनापुर गंज बाजार के निहोरा भगत ने बताया कि वह मेडिसिन विभाग में इलाज को पहुंचा था। तभी लाल कुर्ता और उजला पजामा पहने ठग आया और कुछ खाने के लिए देने लगा। जब वह लेने से मना किया तो वह भड़क गया। चंद्रप्रभा देवी कहती है कि ओपीडी के कतार में लगे उसके बच्चे को चंदन लगाकर कुछ खाने को दिया। वह लेने से मुकर गई तो रुपए मांगने लगा। खुल्ला रुपए नहीं रहने पर नहीं दे सकी। इस पर भड़क कर डांटने लगा। इसके बाद उसके लोग आए तो वह जाने लगा। पूछने पर अभद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.