मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एसकेएमसीएच में मरीजों को अब खून के सभी तरह की जांच के लिए एक ही जगह सैंपल देना होगा। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए सेंट्रल कलेक्शन सेंटर शुरू करने का फैसला किया है। अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि जल्द ही इसे अमल में लाया जाएगा। एक ही छत के नीचे कलेक्शन सेंटर होने से मरीजों को खून का सैंपल देने अलग-अलग जगहों पर नहीं जाना होगा। अभी मरीजों को एसकेएमसीएच ओल्ड बिल्डिंग और मेडिकल कॉलेज परिसर में चलने वाले कलेक्शन सेंटर में खून देने जाना पड़ता है। अधीक्षक ने बताया कि अलग-अलग जगह खून का सैंपल देने जाने से मरीजों को परेशानी होती है। यह कलेक्शन सेंटर हर दिन काम करेगा। कई मरीजों को दूर जाने में परेशानी होती है, एक जगह सेंटर होने से उन्हें खून का सैंपल देने में आसानी होगी। कुछ महीने...