मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह लिफ्ट वार्ड 1, 2 और 3, 4 के पास लगाया जा रहा है। लिफ्ट लगने से मरीजों को तीन और चार मंजिला वार्ड में आने-जाने में सुविधा होगा। लिफ्ट लगने की स्वीकृति स्वास्थ्य विभाग में 2020 में ही दी थी। उस समय अस्पताल का जीर्णोद्वार हो रहा था, लेकिन विभागीय प्रक्रिया के कारण उस समय लिफ्ट का निर्माण नहीं हो सका। एसकेएमसीएच उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया तीन और चार मंजिला पर स्थित वार्ड में मरीजों और डॉक्टर को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। यह सब देखते हुए विभाग ने दो लिफ्ट लगाने के लिए स्वीकृति दी है। लिफ्ट लगाने का कार्य कॉरपोरेशन द्वारा की जानी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...