मुजफ्फरपुर, नवम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। एसकेएमसीएच में मरीज को देखने आई सीतामढ़ी के मौना गांव निवासी समीदा खातून के पर्स की चोरी गुरुवार को हो गयी। परिजनों ने इसकी मौखिक सूचना एसकेएमसीएच ओपी में दी है। समीदा खातून ने बताया कि गायनिक वार्ड में उनकी एक रिश्तेदार भर्ती है। उसे देखने आए थे। वार्ड में बेड के नीचे पर्स रखा था। इसी दौरान किसी ने पर्स गायब कर दिया। पर्स में 1800 रुपये और ईयर रिंग थे। पुलिस ने घटना की सूचना नहीं मिलने और मामले से अनभिज्ञता जाहिर की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...