मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच में मरीजों की शुगर जांच को स्ट्रिप की किल्लत हो गई है। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को खुद स्ट्रिप खरीदकर लाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं सांस के रोगियों को लगाए जाने वाले नेबुलाइजर की भी कमी हो गई है। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि सामान की खरीद के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि छह महीने से श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इस्तेमाल का कोई सामान नहीं खरीदा गया। इससे जरूरी सामानों की किल्लत हो गई है। इमरजेंसी में भर्ती गीता देवी ने बताया कि उन्हें सांस और शुगर दोनों की परेशानी है। शुगर जांच के लिए इमरजेंसी में स्ट्रिप नहीं मिलने से उन्हें बाजार से खरीदना पड़ा। इमरजेंसी में ही भर्ती अनीता देवी ने बताया कि उन्हें सांस की बीमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.