मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण गुरुवार को कमिश्नर गिरिवर दयाल सिंह ने किया। इस दौरान कई डॉक्टर अनुपस्थित मिले। इमरजेंसी में पांच की जगह तीन ही डॉक्टर मिले। कमिश्नर ने इमरजेंसी, सामान्य और आर्थो वार्ड का निरीक्षण किया। कई डॉक्टरों को बिना एप्रन पहने देख नाराजगी जताई। अस्प्ताल में गंदगी पर प्रबंधक को फटकार लगाई। मरीजों के इलाज के बारे में जानकारी लेने के अलावा जीविका दीदी की रसोई से मिलने वाले खाने को भी चखकर देखा। 15 दिन में व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया है। कमिश्नर ने बताया कि जांच में कई रोस्टर रजिस्टर सत्यापित नहीं थे। जानकारी मिली है कि कई मरीजों को भर्ती होने में परेशानी होती है, इसमें जल्द सुधार किया जाये। महिला वार्ड में पर्दे लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौर...