मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में सजा काट रहे एक और बंदी की बुधवार को एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। 87 वर्षीय बंदी केशो यादव मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के झरुआ गांव का रहने वाला था। तबीयत बिगड़ने पर एक सप्ताह पहले इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया था। उसको फरवरी 2025 में मधुबनी जेल से केंद्रीय कारा लाया गया था। वर्ष 1998 में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मौत की सूचना के बाद मेडिकल ओपी पुलिस ने मजिस्ट्रेट रामनाथ कुमार से जांच कराने के बाद समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। बात दें कि मंगलवार को भी एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान मधुबनी के एक बं...