मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड एसकेएमसीएच ग्रिड से एसकेएमसीएच पीएसएस तक नयी 33 केवीए लाइन खींचेगी। इसके अलावा मुशहरी ग्रिड से बांद्रा-ढोली पीएसएस तक नई लाइन तैयार की जाएगी, ताकि पावर की शिफ्टिंग हो सके और निर्बाध आपूर्ति जारी रहे। नई लाइन पर बिजली कंपनी करीब 4.31 करोड़ की राशि खर्च करेगी। पहले फेज के काम के लिए 3.31 करोड़ रूपये की स्वीकृति के लिए महालेखाकार को ऊर्जा विभाग की संयुक्त सचिव सुधा गुप्ता ने पत्र भेजा है। जानकारी हो कि एसकेएमसीएच ग्रिड से एसकेएमसीएच पीएसएस नई लाइन से अहियापुर की बड़ी आबादी के अलावा बोचहां व गायघाट और मुशहरी ग्रिड से बांद्रा-ढोली लाइन से सकरा-मुशहरी की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। लो व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.