मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच को 2500 बेड का अस्पताल बनाने की योजना फाइल में ही दबकर रह गई है। वर्ष 2023 में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने इसकी घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद अब तक कोई काम नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) के विस्तार की फाइल अब तक नहीं भेजी गई है। 2500 बेड के इस अस्पताल में एक ही भवन में सारे विभागों का संचालन होना था। इसके लिए पुराने भवन की जगह नए भवन का निर्माण किया जाना था। एसकेएमसीएच का पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल की तर्ज पर विस्तार किया जाना था। स्वास्थ्य विभाग ने पीएमसीएच के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के विस्तारीकरण का काम शुरू कर दिया है, लेकिन एसकेएमसीएच को लेकर अब तक कोई आदेश जारी किया गया है। एसकेएमसीएच में अभी 975 बेड...