मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में गुरुवार इलाज के दौरान छह वर्षीय सोनू कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। उनका आरोप था कि अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से बच्चे की जान चली गई। सोनू शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सुनील कुमार का पुत्र था। परिजनों ने बताया की सोनू को तेज बुखार की शिकायत के बाद मंगलवार रात आठ बजे पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद खून की कमी बताई और तत्काल खून चढ़ाने की सलाह दी। इसी बीच, एक वार्ड ब्वॉय ने बच्चे के चाचा भीम से खून उपलब्ध कराने के नाम पर 11 हजार रुपये ले लिए, लेकिन न तो खून की व्यवस्था की और न ही बच्चे को समय पर इलाज दिया गया। परिजनों का कहना था कि सही समय पर खून न मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.