मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की नई प्राचार्य डॉ. कुमारी विभा को बनाया गया है। वहीं, अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद बनाए गए हैं। डॉ. महेश अभी पैथोलॉजी के विभागाध्यक्ष हैं। डॉ. विभा स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में वरिष्ठ चिकित्सक हैं। डॉ. महेश ने बताया कि अस्पताल में मरीजों का बेहतर इलाज उनकी प्राथमिकता होगी। डॉ. कुमारी विभा ने बताया कि छात्रों के हित में सभी काम किए जाएंगे। दोनों एक फरवरी से पदभार संभालेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...