मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । एसकेएमसीएच की एक्स-रे मशीन बुधवार को अचानक बंद हो गई। इसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। यह सीआर मशीन है। इससे हर दिन तीन सौ से अधिक मरीजों का एक्स-रे होता था। मशीन बंद होने से सैकड़ों मरीजों को परेशानी हुई। उन्हें बिना एक्स-रे के ही लौटना पड़ा। मशीन में खराबी आने से सबसे अधिक परेशानी दूरदराज से इलाज के लिए आए मरीजों को हुई। एक्स-रे नहीं होने से उन्हें बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। वहीं, मेडिकल की दूसरी हल्की मशीन से कुछ इमरजेंसी मरीजों का एक्स-रे किया गया। एक्स-रे सेवा बाधित होने से मरीजों की लंबी कतार लग गई। इससे एक्स-रे रूम के पास अफरातफरी मच गई। सुमित्रा देवी, पवन कुमार, शांतनु शाही और अन्य मरीजों और उनके परिजनों का कहना था कि सुबह से लाइन में लगे होने के बावजूद उनका एक्स-रे नहीं हो स...