मुजफ्फरपुर, जून 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में चार दिन से इलाजरत मोतिहारी जेल से लाया गया बंदी शुक्रवार की देर रात हथकड़ी सरका कर फरार हो गया। बंदी सीताराम साह को मोतिहारी जेल से 24 जून को लाया गया था। वह पूर्वी चंपारण जिले के पताही गांव का निवासी है। उसके फरार होने की शिकायत एसकेएमसीएच थाने में की गई। चार माह से सीताराम मोतिहारी जेल में बंद था। उस पर दहेज के लिए पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप है। उसकी देखरेख के लिए सिपाही शिवशंकर ठाकुर की ड्यूटी लगी थी। सिपाही ने एसकेएमसीएच थाने में बयान दिया है कि विचाराधीन बंदी सीताराम की कमर में दर्द की शिकायत थी। उसे चलने में दिक्कत थी। इलाज के दौरान उसकी मां भी एसकेएमसीएच में साथ में रह रही थी। शुक्रवार देर रात सीताराम हथकड़ी निकाल फरार हो गया। खोजबीन करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.