मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच के जीर्णोद्धार पर स्वास्थ विभाग करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, उसके बाद भी अस्पताल की हालत नहीं सुधर रही है। तीन साल पूर्व 30 करोड़ खर्च कर अस्पताल का जीर्णोद्धार किया गया था। सभी ओपीडी अस्पताल के अंदर से बाहर कर दी गई थी, लेकिन ओपीडी के बाहर शेड नहीं बनाया गया। मरीजों को धूप, बरसात में बाहर ही कतार में खड़ा रहना होता है। धूप में घंटों खड़े रहने से मरीज और बीमार हो रहे हैं। महिला मेडिसिन ओपीडी के बाहर धूप में मरीज बिलबिला रहे हैं। सुबह से शाम तक मरीजों को धूप में ही कतार में लगना होता है। धूप से मरीज बेहोश भी हो जा रहे हैं। तीन दिनों से बंद ओपीडी मंगलवार को खुला। नतीजतन मरीजों का संख्या अधिक रही। कतार में खड़े कई महिला मरीज बेहोश भी हो गये। इमरजेंसी में उनका इलाज किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.