दुमका, अक्टूबर 31 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति प्रो. कुनुल कंदिर की अध्यक्षता में आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य तथा विभिन्न उप समितियों के समन्वयक उपस्थित थे। गौरतलब है कि सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आगामी 17 नवंबर को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय को इस समारोह के आयोजन की अनुमति झारखंड राज्यपाल सह कुलाधिपति से प्राप्त हो चुकी है। अनुमति मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह से जुड़ी तैयारियां तेजी से प्रारंभ कर दी हैं। दीवाली और छठ पर्व से पूर्व विश्वविद्यालय में परीक्षा बोर्ड तथा सिंडिकेट की बैठकें संपन्न हो चुकी हैं, जिनमें दीक्षांत समारोह स...