प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- प्रतापगढ़। देल्हूपुर के भिखनापुर निवासी रामसिंह ने एसओ पर कार का किराया न देने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में रामसिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ का जवान है। देल्हूपुर पुलिस उसकी कार दो हजार रुपये प्रतिदिन की दर से कार 22 जनवरी को मुंबई ले गई थी। दो फरवरी को लौटने पर उसे पांच हजार रुपये देकर भगा दिया गया। उसने एसपी से पूरा किराया दिलाने की मांग की। एसओ राधेबाबू ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मी मुंबई गए थे लेकिन कार वाला उनसे एक बार भी नहीं मिला। फोन करने के बाद उसने न मिलने की बात स्वीकार भी की। झूठी शिकायत लेकर चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.