प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। संवाद सामाजिक संस्थान रामपुर गड़ौली कालाकांकर के संयोजन में निकले बाल विवाह मु्क्ति रथ शनिवार को महेशगंज थाने पहुंचा। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बाल विवाह मुक्ति जागरुकता अभियान पर खुशी जताई। संवाद के कार्यकर्ताओं के साथ हरी झंडी दिखाकर बाल विवाह मुक्ति रथ को रवाना किया। संवाद के अध्यक्ष राम बदन शुक्ल ने कहा कि बेटियों का विवाह 18 वर्ष और बेटो का विवाह 21 वर्ष पूरे होने पर ही करें। बाल विवाह मुक्ति रथ सत्येन्द्र बहादुर सिंह इंटर कॉलेज राजापुर पहुंचा तो शिक्षक आलोक कुमार सिंह की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। इस मौके पर सुषमा त्रिपाठी, सुनीता देवी, रघुनाथ यादव, प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश पाण्डेय, चन्द्रभान सिंह, चंदा सिंह, हरकेश बहादुर यादव, हरीश्याम, प्रवीण मणि, विनोद शंकर मिश...