मेरठ, दिसम्बर 9 -- घंटाघर स्थित अहमद रोड पर रविवार रात स्वाट टीम नगर ने नशा तस्कर की गाड़ी की घेरबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस टीम की आरोपियों से हाथापाई हो गई। पुलिस टीम कार में सवार तीन तस्करों को हिरासत में लेकर साथ ले गई। काफी देर तक टीम मुख्य आरोपी की तलाश करती रही लेकिन वह हाथ नहीं लगा। परतापुर के ग्राम काशी निवासी सोनू मेरठ सहित दिल्ली और हरियाणा में नशे का कारोबार कर रहा है। आरोपी दिल्ली और हरियाणा में नशे का बड़ा सप्लायर है। उसकी तलाश में हरियाणा, दिल्ली की पुलिस भी लगी है। 24 नवंबर को ब्रह्मपुरी पुलिस ने उसके गुर्गे अस्सू को स्मैक के साथ पकड़ा था। उसने पूछताछ में सोनू और दिलशाद का नाम लिया था। सात दिसंबर को एसओजी को सोनू की लोकेशन घंटाघर के पास मिली। पुलिस ने घेरबंदी कर एक कार को रोका और तीन गुर्गे को पकड़ लिया लेकिन तस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.