गंगापार, दिसम्बर 24 -- एसओजी यमुनानगर और थाना कोरांव की संयुक्त पुलिस टीम ने गो-तस्करी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक सफेद रंग की चार पहिया वाहन बरामद की गई है। यह कार्रवाई 23 दिसंबर 2025 को बड़ोखरा नहर पुलिया के पास की गई। पुलिस के अनुसार थाना कोरांव में पंजीकृत मुकदमा से संबंधित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में जोखन सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी कसया कला थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, राजकुमार सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी निकरिका थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर तथा गुलाम हुसैन पुत्र आजम निवासी डिलाही थाना करमा जनपद सोनभद्र शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह क...