दुमका, फरवरी 15 -- एसएस विद्या विहार स्कूल में हुआ आर्ट एंड क्राप्ट की प्रतियोगिता दुमका, प्रतिनिधि। एसएस विद्‌या विहार दुमका में आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पंचम से नवम के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कला और शिल्प प्रतियोगिता के इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक कलाकृतियों को दर्शाया। किसी ने सुंदर फूल एवं फुलो का गुलदस्ता बनाया तो किसी ने पर्स, किसी ने कार्डबोर्ड से सुंदर महल बनाया तो किसी ने ताजमहल। इस अवसर छात्र-छात्राओं ने अपने नन्हें-नन्हें हाथों से बनाए हुए चित्रों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर प्राकृतिक रंगों का सुंदर उपयोग के साथ-साथ मिट्टी और लकड़ी एवं पेपर का कलाकृतियों को बनाया। विद्‌यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर मल्लिक ने छात्र-छात्राओ...