दुमका, दिसम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के एसएस वि‌द्या विहार स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया गया। सचिव निशांत विक्रम छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलकूद केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाता है तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें तैयार करता है। आज प्रतियोगिता के समापन दिवस पर विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की गई। प्राचार्य चन्द्रशेखर मल्लिक ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल तनाव को कम कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन को भी बेहतर बनाता है। इससे शरीर मजबूत होता एवं उर्जा स्फूर्ति के साथ-साथ रोग प्रतिर...