शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- स्वामी शुकदेवानंद लॉ कॉलेज में राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान और सामाजिक न्याय की अवधारणा विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश मिश्र, राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. आदित्य सिंह और कॉलेज प्राचार्य डॉ. जय शंकर ओझा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं परिचय के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश मिश्र ने छात्रों को संविधान की प्रस्तावना का शपथ ग्रहण करवाया और संवैधानिक मूल्यों के पालन की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक न्याय की प्रासंगिकता और न्यायपालिका तथा कानूनी संस्थाओं की भूमिका पर चर्चा की। डॉ. आदित्य सिंह ने सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और संविधान निर्माताओं द्वारा समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय के सिद्धांतों...