शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर स्थित एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने शनिवार को जिला जेल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक ने छात्रों को जेल के कार्यों व कैदियों की मिलने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने छात्रों को बताया कि जेल में शिक्षा-स्वास्थ्य और रचनात्मक क्षमता को विकसित किया जाता है। जेल में 1235 कैदी है, जिसमें 42 महिलाएं और 60 किशोर हैं। सभी के साथ सुधार दृष्टिकोण से व्यवहार किया जाता है और उनकी मानवीय जरूरत को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा ने जेल प्रशासन को आभार प्रकट किया। बताया कि जेल का भ्रमण एक शैक्षिक और प्रायोगिक गतिविधि का अंग है, जिसका उद्देश्य छात्रों को कैदियों की स्थिति, कानूनी अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.