रांची, फरवरी 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। एसएस मेमोरियल कॉलेज के बीबीए विभाग में- स्टूडेंट्स ऑफ द सेमेस्टर अवार्ड- सीजन 3, का आयोजन सोमवार को किया जा रहा है। यह अवार्ड समारोह रांची विश्वविद्यालय के कॉलेजों में अपनी तरह का अनोखा और विशेष कार्यक्रम है, जिसमें प्रत्येक सेमेस्टर के दो उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाता है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा ने बताया कि कॉर्पोरेट कंपनियों में जिस तरह परफॉर्मेंस अप्रेजल सिस्टम होता है, उसी तर्ज पर यह अवार्ड मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है। समारोह के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू डॉ सुदेश कुमार साहू होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.