रांची, फरवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को एसएस मेमोरियल कॉलेज में 'तनाव और उससे बचाव के उपाय' विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। टेली-मानस के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ झिमली चटर्जी (एमएचपी) द्वारा संचालित आइस-ब्रेकिंग गतिविधि से हुआ, जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सहभागिता का संचार हुआ। इसके पश्चात मनोचिकित्सक डॉ. सहज ने मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा और रोगों के लक्षणों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तनाव सामान्य है, लेकिन सही मार्गदर्शन और परामर्श से इसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। झिमली चटर्जी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.