जमशेदपुर, जनवरी 30 -- पटमदा : शुक्रवार को राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रथम सत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने एक मिनट का मौन धारण कर गांधी जी को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने गांधी जी के जीवन एवं दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए। केके सिंह ने कहा कि गांधी जी आज भी सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों के सबसे प्रासंगिक मार्गदर्शक हैं। सुबोध प्रसाद सिंह ने अपने वक्तव्य में गांधी जी के व्यक्तित्व की सरलता, साहस और नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डाला। श्रीमंत प्रमाणिक ने कहा कि स्वदेशी का प्रयोग आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नी...