रुद्रपुर, नवम्बर 30 -- गदरपुर, संवाददाता। एसएस पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह दर्पण-3 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के डीन डॉ. एसके कश्यप, विद्यालय अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह, सचिव अभिषेक प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कुमार गुम्बर एवं प्रधानाचार्य परविंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में छात्रों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव आराधना, स्कूल बैंड, बॉलीवुड थीम, फनी डांस, भूली-बिसरी यादें, कविता, पर्वतीय नृत्य, कव्वाली, भारत की छह महान विभूतियां, प्रदेश नृत्य, कथक, चार युगों की गाथा, महाभारत, जंक फूड थीम, पद्मावत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गांधीजी की झांकी, गिद्धा एवं भांगड़ा जैसी प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही...