रुद्रपुर, फरवरी 4 -- गदरपुर। एसएस पब्लिक स्कूल गदरपुर के दसवीं कक्षा के छात्र नवनीत सिंह बिधूड़ी ने हिन्दी विकास संस्थान की ओर से आयोजित हिन्दी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता है। दिल्ली के तीन मूर्ति भवन प्रधानमंत्री संग्रहालय के सभागार में नवनीत को पदक दिया गया। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी आठ पदक प्राप्त किए। विद्यालय के अध्यक्ष डीपी सिंह ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई देने के साथ ही मेधावियों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। प्रधानाचार्य परविंदर सिंह और हिन्दी विषय की शिक्षिका काजल अरोरा ने भी छात्रों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...