रुद्रपुर, फरवरी 12 -- सितारगंज। एसएस ग्लोबल स्कूल में गुरुवार को पैरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोतवाल सुंदरम शर्मा व रिसोर्स पर्सन संदीप आहूजा ने दीप जलाकर किया। विद्यालय प्रबंधक संतोष गुप्ता ने छात्रों के चहुमुखी विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन के उठाये कदमों की जानकारी दी। डायरेक्टर अरुण गुप्ता ने यातायात सुरक्षा, सुरक्षा मानकों व सुरक्षा प्रोटोकॉल पर चर्चा की। प्रधानाचार्या शैरी मदान ने कहा कि हर छात्र अपने में अद्वतीय है। उनकी आपस में तुला नहीं होनी चाहिये। यहां अवंतिका गुप्ता, मीना, नेहा, मुस्कान, राधा, सोनम, विनोद, सोनू, पूर्णिमा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.