कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से आबद्ध व वाईएमसीसी क्रिकेट क्लब की ओर से चल रही मुक्ता मालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें केडीएमए ने एसएस क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान-ए पर खेले गए मैच में एसएस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम केडीएमए की घातक गेंदबाजी के सामने 27 ओवर में महज 103 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आदित्य मिश्रा ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में केडीएमए के मयंक सिंह व राज सोनी ने तीन-तीन, आयुष कुमार पाल व सौरभ सिंह ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में केडीएमए ने 10.5 ओवर में तीन विकेट पर 109 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से सुमित सिंह ने नाबाद 45 रन, अपराजित देव ने 23 रन व सुधांशु चौरसिया ने 20 र...