शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज एलीट विंटर कप (अंडर-16 एवं अंडर-14 वर्ग) की शुरुआत बुधवार को हुई। टूर्नामेंट का आयोजन एलीट क्रिकेट अकादमी के कोच प्रीतेश दीक्षित के निर्देशन में किया जा रहा है। उद्घाटन मुकाबला एसएससीए और ईसीए रेड के बीच खेला गया, जिसमें एसएससीए ने जीत दर्ज की। मैच से पहले आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ मनोज यादव, सौरव, हर्षवर्धन, दीपांशु और कुलदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। परिचय और स्वागत के बाद टॉस कराया गया, जिसमें एसएससीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएससीए की टीम ने 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। टीम की ओर से अमन मिश्रा ने 31 गेंदों पर 41 रन बनाए, जबकि जयवीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.