शाहजहांपुर, मार्च 9 -- फिट इंडिया अभियान के तहत एसएस कालेज इलेवन और एसपी इलेवन के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें एसएस कालेज एलेवन ने एसपी इलेवन को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। एसएस कालेज मैदान पर खेले गये मैच का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेश एस और एसएस कालेज प्रबन्ध समिति के सचिव डा. अवनीश मिश्रा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर और टाॅस का सिक्का उछालकर किया। एसपी इलेवन के टीम के कप्तान सीओ पंकज पंत ने टास जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.