सासाराम, मार्च 16 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसएससी सीजीएल ग्रेजुएशन लेबल परीक्षा 2024 में डेहरी के तारबंगला के रहने वाले वाले सौरभ राज ने सफलता हासिल की है। उनका भारत सरकार के वित्त मंत्रालय अंतर्गत एक्साइज व टैक्स विभाग में चयन हुआ है। उनके चयन पर शहरवासियों ने उन्हें बधाई दी है। बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा शहर की आरएसके पब्लिक स्कूल से हुई थी। उनके पिता मनोज कुमार ने बताया कि सौरभ ने सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम कर परीक्षा में सफलता हासिल की है। बगैर ट्यूशन उसने घर पर रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की है। उनकी माता संगीता देवी भी अपने बेटे की सफलता पर खुश हैं। सौरभा अपना आदर्श विद्यालय के निदेशक आनंद सिंह, प्रधानाचार्य आरएन सिंह व अन्य शिक्षकों को मानते हैं। बताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में सफलता मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.