पूर्णिया, मार्च 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में बीते नवंबर महीने में एसएससी परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड एवं उसके एक दोस्त को पूर्णिया पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मास्टरमाइंड की पहचान नालंदा जिले के रहुवी थाना क्षेत्र वासी रोशन कुमार उर्फ रोशन कुमार मुखिया के रूप में हुई है जबकि उसका निवेशक दोस्त भी नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र के राहुल राज है। पुलिस ने दोनों को पटना से गिरफ्तार किया है। अपने कार्यालय में एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने इनके पास से रेलवे की होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से जुड़े कई दस्तावेज के साथ दस- दस लाख के विभिन्न चेक बरामद किए हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि यहां घटना करने के बाद इन्होंने अलग- अलग सेन्टर खोला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.