पूर्णिया, मार्च 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।एसएससी परीक्षा में फर्जीवाड़ा के मामले में पूर्णिया पुलिस को एक और कामयाबी हासिल हुई है। मामले में एक अन्य मास्टरमाइंड व ऑनलाइन परीक्षा के सेन्टर संचालक रोशन कुमार उर्फ रोशन कुमार मंडल ने पूर्णिया कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की फिराक में है। रोशन कटिहार जिले के पोठिया थानान्तर्गत खोटा गांव का निवासी है। वह पूर्व में जदयू का जिला स्तरीय पदधारक रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में मामले में कुछ और सफेदपोशों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस उसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की- जप्ती के आर्डर का इंतजार कर रही थी। पुलिस की बढ़ती दबिश को भांप उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। -: नालंदा के रोशन से दस सालों से थी दोस्ती: -परीक्षा में सेटिंग के खेल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.