प्रयागराज, नवम्बर 26 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता। कर्मचारी चयन आयोग ने 20 अक्तूबर 2025 को घोषित दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2024 के अंतिम परिणाम की व्यापक समीक्षा के बाद संशोधित परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। आयोग का कहना है कि मूल परिणाम घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जो सामान्य से कहीं अधिक थीं। इन आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए नोडल फोर्स बीएसएफ के साथ मिलकर पूरे परिणाम की पुनः जांच की गई। समीक्षा के दौरान अभिलेख सत्यापन, डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (डीएमई), रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन (आरएमई) से जुड़े डेटा में विसंगतियां पाई गईं। इसके बाद आयोग ने सभी त्रुटियों को ठीक करते हुए संशोधित परिणाम जारी किया है। एसएससी ने साफ किया है कि 5105 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.