धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद, वरीय संवाददाता एसएससी (स्टाफ सेलेक्शन कमिशन) एमटीएस परीक्षा में ब्लूटुथ डिवाइस से कनेक्ट स्पाई ईयरपीस से कदाचार करते हुए दो अभ्यर्थी पकड़े गए। मामले में पुलिस ने रजिस्ट्रेशन मैनेजर की भी संलिप्तता बताते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भुईंफोड़ मंदिर के पास स्थित मिनेरवा डिजिटल परीक्षा केंद्र का है। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मिनेरवा डिजिटल में ऑनलाइन परीक्षा संचालित हो रही थी। परीक्षा के दौरान गुरुवार को सेंटर को-ऑर्डिनेटर अंबिका प्रसाद ने जानकारी दी कि परीक्षा की तृतीय पाली में कुछ अभ्यर्थी तकनीकी उपकरणों का प्रयोग कर कदाचार कर रहे हैं। सूचना पर तुरंत गोविंदपुर थाना की पुलिस परीक्षा केंद्र पहुंची और कदाचार में संलिप्त दो अभ्यर्थियों रौनक कुमार, रामचंद्रपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.