प्रयागराज, फरवरी 11 -- कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती 2025 के लिए बुधवार को हुई 13 केंद्रों की तीनों शिफ्ट की परीक्षा सर्वर डाउन होने से रद्द कर दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा इन 13 केंद्रों पर बुधवार को निर्धारित थी, उनकी परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। नई तिथि आगामी परीक्षा दिनों में घोषित की जाएगी। प्रभावित अभ्यर्थियों के नए एडमिट कार्ड एसएससी मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें और संशोधित तिथि के अनुसार नया प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हों। जिन केंद्रों की परीक्षा रद्द हुई है उनमें संस्कार अकादमी ऑनलाइन एग्जाम सेंटर झांसी, आरपीएम ऑनलाइन सेंटर कानपुर, वीएनएस इन्फोटेक ...